फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एसआरके और एसएसएल हॉस्टल में 50 कमरे सील

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टलों में अवैध कब्जा हटाने के लिए चलाया गया अभियान बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। आखिरी दिन हॉलैंड हॉल, एसआरके और एसएसएल हॉस्टल में कार्रवाई की गई। हॉलैंड हॉल में कोई अवैध अंत:वासी नहीं मिला, जबकि बाकी दो हॉस्टलों में 50 कमरे अवैध कब्जा होने की वजह से सील कर दिए गए।
विज्ञापन

इविवि प्रशासन ने हॉस्टलों में अवैध कब्जा हटाने के लिए आठ जनवरी से अभियान शुरू किया था। इस दौरान 10 हॉस्टलों में कार्रवाई की गई और 400 कमरों को अवैध कब्जे से मुक्त कराते हुए उन्हें सील किया गया। आखिरी दिन एसआरके में 46 कमरों को अवैध कब्जे से मुक्त कराए गए और इन्हें सील कर दिया गया। इन कमरों पर इविवि प्रशासन ने अपना ताला लगा दिया है। इन कमरों को नए सिरे से आवंटित किए जाएंगे।
एसएसएल में चार कमरों को अवैध कब्जे से मुक्त कराके सील किया गया। कार्रवाई के दौरान एसआरके में 49 और एसएसएल में 12 छात्र अनुपस्थित थे। इनका सत्यापन नहीं किया जा सका। हॉलैंड हाल में सभी 97 छात्रों का सत्यापन किया गया। इनका आवंटन नया है और ये छात्र वैध पाए गए। ऐसे में हॉलैंड हॉल में कोई अवैध कब्जा नहीं मिला।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर डॉ.राकेश सिंह ने बताया कि जिनका सत्यापन नहीं हो सका है, उनके लिए अलग से टीम गठित कर सत्यापन की प्रक्रिया बाद में पूरी की जाएगी। कार्रवाई के दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य, तीनों हॉस्टलों के अधीक्षक, वार्डन और एसीपी राजीव यादव समेत छह थानों की फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें