विकास खंड बहरिया की ग्राम पंचायत बीरापुर के मजरा धोबाही में सरकारी नाली जाम होने से हालात बिगड़ गए हैं। नाली का गंदा पानी रास्तों और घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण एक महीने से गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। रोहित सिंह, शंभू नाथ और महेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि माधोपुर गांव के बड़े नाले को कुछ लोगों ने पाट दिया है। नाला बंद होने से पूरे गांव की जल निकासी ठप हो गई है।
दुर्गंध और गंदगी से बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। परेशान ग्रामीणों ने समाधान दिवस में एसडीएम हीरालाल सैनी को ज्ञापन सौंपकर नाले पर हुआ अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। प्रशासन ने राजस्व टीम गठित कर पैमाइश कराने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।