इलाहाबाद। केंद्रीय कर्मचारियों को अगले साल खूब छुट्टियां मिलेंगी। केंद्रीय विभागों में पांच दिन का कार्यदिवस होता है। ऐसे में दो दिन साप्ताहिक अवकाश के अलावा 17 अनिवार्य अवकाश और तीन ऐसी छुट्टियां मिलेंगी, जो राज्य की कोऑर्डिनेशन कमेटी तय करेगी। इस तरह केंद्रीय कर्मियों को वर्ष 2017 में तकरीबन चार माह की छुट्टी मिलेगी और आठ माह उन्हें काम करना होगा। हालांकि पांच अनिवार्य छुट्टियां साप्ताहिक अवकाश वाले दिन पड़ेंगी, सो कर्मचारियों को 12 अनिवार्य छुट्टियों का ही लाभ मिल सकेगा।
केंद्रीय विभागों में सोमवार से शुक्रवार तक काम होता है और शनिवार एवं रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। इस तरह साल में कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश के रूप में ही 100 दिन से अधिक छुट्टियां मिल जाती हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2017 के लिए 14 अनिवार्य अवकाश घोषित किए गए हैं। इनमें पांच अनिवार्य छुट्टियां साप्ताहिक अवकाश वाले दिन पड़ रही हैं। इनमें महावीर जयंती, बकरीद, मुहर्रम, गुरुनानक जयंती और मिलादुन्नबी शामिल हैं। इसके अलावा 12 अन्य अवकाश हैं, जिनमें से तीन अवकाश मिलेंगे। ये तीन छुट्टियां स्टेट कैपिटल की कोऑर्डिनेशन कमेटी तय करेगी। इनमें दशहरा, होली, जन्माष्टमी, राम नवमी, महाशिवरात्रि, गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी, मकर संक्रांति, ओनम, पोंगल, श्री पंचमी/बसंत पंचमी आदि शामिल हैं। दूसरी ओर केंद्र सरकार के ऐसे संगठन, जिनमें इंडस्ट्रियल, कॉमर्शियल और ट्रेडिंग स्टेब्लिशमेंट शामिल हैं, वहां साल में अधिकतम 16 या इससे कम अनिवार्य छुट्टियां मिलेंगी।
00
वर्ष 2017 में अनिवार्य छुट्टियों की सूची
--------------------------------
अवकाश-तिथि-दिन
गणतंत्र दिवस-26 जनवरी-बृहस्पतिवार
महावीर जंयती-नौ अप्रैल-रविवार
गुड फ्राइडे-14 अप्रैल-शुक्रवार
बुद्ध पूर्णिमा-10 मई-बुधवार
ईद-26 जून-सोमवार
स्वतंत्रता दिवस-15 अगस्त-मंगलवार
बकरीद-दो सितंबर-शनिवार
मुहर्रम-एक अक्तूबर-रविवार
गांधी जयंती-दो अक्तूबर-सोमवार
दीपावली-19 अक्तूबर-बृहस्पतिवार
गुरुनानक जयंती-चार नवंबर-शनिवार
मिलादुन्नबी-दो दिसंबर-शनिवार
क्रिसमस-25 दिसंबर-सोमवार