फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल आईएएस, आईएफएस प्रारंभिक परीक्षा दो जून को

Tue, 05 Jun 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
आईएएस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अगले साल सिविल सेवा (आईएएस) प्रारंभिक परीक्षा और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) प्रारंभिक परीक्षा दो जून को आयोजित की जाएगी। वहीं, आईएएस मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से शुरू होगी और पांच दिनों तक चलेगी, जबकि आईएफएस मुख्य परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होकर दस दिनों तक चलेगी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सोमवार को वर्ष 2019 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया।
विज्ञापन


यूपीएससी के कैलेंडर में कुल 16 परीक्षाओं को जगह दी गई है। सबसे पहले छह जनवरी को इंजीनियरिंग सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा होगी, जबकि सबसे अंत में 14 दिसंबर को एसओ/स्टेनो (ग्रेड-बी/ग्रेड-1) एलडीसीसी की परीक्षा होगी, जो दो दिनों तक चलेगी। कैंलेंडर के अनुसार वर्ष 2019 में दो जून को प्रस्तावित आईएएस प्रारंभिक परीक्षा और आईएफएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 19 फरवरी 2019 को जारी होगा जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन


परीक्षा का नाम-नोटिफिकेशन की तिथि-आवेदन की अंतिम तिथि-परीक्षा की तिथि-परीक्षा अवधि
इंजीनियरिंग सर्विसेज ( प्रारंभिक परीक्षा)-26.09.2018-22.10.2018-06.01.2019-एक दिन
सीडीएस परीक्षा (प्रथम)-31.10.2018-26.11.2018-03.02.2019-एक दिन
सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) एलडीसीई-05.12.2018-31.12.2018-03.03.2019-एक दिन
एनडीए एंड एनए परीक्षा (प्रथम)-09.01.2019-04.02.2019-21.04.2019-एक दिन
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा और भारती वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-19.02.2019-18.03.2019-02.06.2019-एक दिन
आईईएस/आईएसएस परीक्षा-20.03.2019-16.04.2019-28.06.2019-तीन दिन
कम्बाइंड जियो साइंटिस्ट एंड जियोलॉजिस्ट परीक्षा-20.03.2019-16.04.2019-28.06.2019-तीन दिन
इंजीनियरिंग सर्विसेज मुख्य परीक्षा-000-000-30.06.2019-एक दिन
कम्बाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा-10.04.2019-06.05.2019-21.07.2019-एक दिन
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस परीक्षा-24.04.2019-20.05.2019-18.08.2019-एक दिन
सीडीएस परीक्षा (द्वितीय)-12.06.2019-08.07.2019-08.09.2019-एक दिन
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-000-000-20.09.2019-पांच दिन
एनडीए एंड एनए परीक्षा (द्वितीय)-07.08.2019-03.09.2019-17.11.2019-एक दिन
भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा-000-000-01.12.2019-10 दिन
एसओ/स्टेनो (ग्रेड-बी/ग्रेड-वन) एलडीसीई-18.09.2019-10.10.2019-14.12.2019-दो दिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें