फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अल्लापुर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी, पत्नी, बेटी को लेकर गई थी मायके

Sun, 07 Aug 2022 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अल्लापुर के किदवई नगर का रहने वाला हिमांशु (32) बिजली मिस्त्री था। पुलिस के मुताबिक वह शराब का आदी थी। इस कारण घर में कलह होती थी। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
विज्ञापन
Crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लापुर में शनिवार की रात हिमांशु कनौजिया ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी, बेटी को लेकर मायके गई थी। घर में वह अकेला था। मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। वह आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। 

विज्ञापन



अल्लापुर के किदवई नगर का रहने वाला हिमांशु (32) बिजली मिस्त्री था। पुलिस के मुताबिक वह शराब का आदी थी। इस कारण घर में कलह होती थी। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। करीब दो हफ्ते पहले उसकी पत्नी पूजा अपनी चार साल की बेटी को लेकर फूलपुर स्थित मायके चली गई थी। हिमांशु ने शनिवार की रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। रविवार की सुबह मकान मालिक भल्लू यादव किराया लेने के लिए घर में पहुंचा था।


उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उसने बगल में ही रहने वाले भाइयों और उसकी मां को बुलाया। एक भाई ने रोशनदान से झांका तो अंदर हिमांशु फांसी के फंदे से लटका था। पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर जार्जटाउन बृजेश सिंह ने बताया कि शराब पीने के कारण हिमांशु का परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था। संभवत: इसी कारण उसने खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें