पुलिस रात एक बजे के करीब मृतक के घर पहुंची और परिजनों को समझाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। बुधवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
सिविल लाइंस में एक दिन पहले मृत मिले जिम ट्रेनर सुमित उर्फ शेखर कनौजिया (28) के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को हुआ। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी करंट से मौत की बात सामने आई है। उधर मृतक के घर में कोहराम मचा रहा। पुलिस रात एक बजे के करीब मृतक के घर पहुंची और परिजनों को समझाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। उधर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम में करंट से मौत की बात सामने आई है। उधर मृतक के घर में मातम छाया रहा। जबकि जिम में आने वाले युवक भी गमगीन रहे।
जीएचएस के पास हुआ था हादसा
गौरतलब है कि अतरसुइया मीरापुर निवासी सुमित की सिविल लाइंस में मंगलवार रात आठ बजे के करीब जीएचएस के पास मौत हो गई थी। उसकी दोस्त व बिजनेस पार्टनर रश्मि ने पुलिस को बताया था कि दोनों मिलकर फूड वैन का बिजनेस शुरू करने वाले थे। सुमित रात आठ बजे के करीब वैन में बैठकर सेल्फी ले रहा था तभी करंट लगने से वह अचेत हो गया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।