फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमसी के पास बाइक में टक्कर, तीन बच्चे जख्मी

Tue, 05 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सेंट मैरीज कान्वेंट(एसएमसी) के पास मंगलवार दोपहर छुट्टी के बाद एक बाइक में कार ने टक्कर मार दी। बाइक पर बैरहना के रहने वाले एसएमसी और सेंट जोसेफ कॉलेज के तीन छात्र-छात्राएं सवार थीं। कार सवार ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने मारपीट के बाद कार को भी तोड़ दिया। मामला सिविल लाइंस थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को छोड़ दिया।
विज्ञापन




हादसे में सेंट जोसेफ का प्रेप का छात्र रामेष्ठ, एसएमसी की छठी की छात्रा गुनीना और कक्षा दो की छात्रा गरिमा जख्मी हुई। छुट्टी के बाद तीनों बैरहना के रहने वाले संजीव पांडेय के साथ बाइक से घर की ओर जा रहे थे। बच्चों का घर बैरहना में है। बाइक में पीछे से आ रही नैनो कार ने टक्कर मारी थी। टक्कर लगते ही संजीव समेत तीनों बच्चे सड़क पर गिर गए। तीनों को मामूली चोटें आईं। मामला स्कूली बच्चों का होने के कारण पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई। समझौते के लिए कुछ व्यापारी नेता भी थाने पहुंचे थे। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई। इस कारण कार चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें