फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मतदान केंद्राें पर बनाए गए 25 पोलिंग बूथ

Sat, 10 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटोनमेंट बोर्ड के सात टीमों पर मतदान आज होगा। बोर्ड प्रशासन की ओर से मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार की शाम पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों केलिए रवाना किया गया। सीईओ शालिनी पांडे ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा ले लिया गया है। तैयारियां पूरी है। सात वार्डो के 23 हजार मतदान 45 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सीईओ शालिनी पांडे ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सेना की क्यूआरटी को भी सतर्क रखा गया है। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सीईओ शालिनी पांडे ने बताया कि मतदाताओं को पहचान पत्र लाना जरूरी होगा। पहचान पत्र के रूप में, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य/केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, आयकर पहचान पत्र, आधार कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर), मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणिक फोटो मतदाता पर्ची को दिखाकर मतदान किया जा सकता है।

सीईओ शालिनी पांडेय के मुताबिक वार्ड एक के मतदाता कैंटोनमेंट जूनियर हाईस्कूल, वार्ड दो जनरल अस्पताल, तीन के मतदाता सप्लाई डिपो गैस गोदाम के समीप, चार के  मतदाता एमटीआरसी लाइंस न्यू कैंट, पांच के मतदाता रक्षा संपदा कार्यालय, छह के मतदाता आईईआरटी कैंपस,  व वार्ड नंबर सात के मतदाता अलोपी बाग स्थित कैटल ग्राउंड फोर्ट कैंट में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें