फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए खूब दौड़ीं बेटियां, सभी पास

Sun, 15 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के लिए बेटियों ने भी पूरी ताकत झोंक दिया और शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर ली। डीएसए ग्राउंड में ग्रुप डी के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतिम दिन 90 महिला अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई और निर्धारित वक्त में सभी ने दौड़ पूरी कर ली। इसके विपरीत 877 पुरुष अभ्यर्थियों ने किस्मत आजमाई लेकिन इनमें से 76 असफल घोषित कर दिए गए। इन्हें अगले चरण की परीक्षा से बाहर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


ग्रेड-पे 1800 रुपये वाले रिक्त पदों के लिए चार दिनों से डीएसए ग्राउंड में दौड़ चल रही है। तीन दिनों में 3150 अभ्यर्थी बुलाए गए। रोजाना दो दर्जन अभ्यर्थी फेल भी होते रहे। अंतिम दिन 1004 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसमें 94 महिलाएं भी थीं। कुल 967 अभ्यर्थी दौड़ के लिए आए। 37 ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें से 891 को सफल घोषित किया गया। 76 फेल हो गए। असफल होने वाले सभी अभ्यर्थी पुरुष परीक्षार्थी हैं। दौड़ के लिए पहुंचीं 90 महिला अभ्यर्थियों में से एक भी असफल नहीं हुई। परीक्षा स्थल पर महिला अभ्यर्थियों की इस सफलता को लेकर चर्चाएं भी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें