फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसमिशन अधिकारियों ने मारा छापा, खनन छोड़कर भागे माफिया

Mon, 06 Jul 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गंगापार व यमुनापार के कई इलाकों में पावर कारपोरेशन के ट्रांसमिशन टावरों के आसपास हो रहे अवैध खनन को लेकर विभागीय अधिकारियों ने शिकंजा कर दिया है। विभागीय अधीक्षण व अधिशासी अभियंता के निर्देश एसडीओ की अगुवाई में टीम ने शनिवार शाम छापेमारी शुरू की तोे  खनन माफिया ट्रैक्टर ट्राली समेत भाग निकले। रविवार को भी अभियान जारी रहने से खनन माफिया में हड़कंप मचा रहा। विभागीय अधिशासी अभियंता का कहना है कि खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


 उल्लेखनीय है कि खनन माफिया पावर ट्रांसमिशन टावरों के पास बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। खनन माफियाओं ने टावरों के आसपास इस कदर जमीन खोद डाली कि भारी भरकम दर्जन भर टावरों के धराशाई होने का खतरा मंडराने लगा। इस संबंध में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की तो पावर ट्रांसमिशन के अफसर जागे। विभागीय अधिकारियों ने इस संबंध मेें जिला प्रशासन को अवगत करा कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार विभागीय अधिशासी अभियंता के निर्देश पर एसडीओ की अगुवाई में टीमों ने खनन माफियाओं के खिलाफ छापे मारे तो अवैध खनन करने वाले भागे और रविवार को खनन माफिया गायब रहे। अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने बताया कि फिलहाल किसी भी टावर के पास खुदाई नहीं हो रही है यदि खनन माफिया नहीं माने तो उन्हें चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें