कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या के मामले में एक और खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी उदय यादव अपने सास व साले की मदद से रवि पासी तक पहुंचा था।
कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या के मामले में एक और खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी उदय यादव अपने सास व साले की मदद से रवि पासी तक पहुंचा था। इसके बाद जय सिंह और विजय से 50 हजार रुपये में हत्या की डील हुई थी। वहीं, आरोपी विजय पासी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नवाबगंज पुलिस व गंगापार एसओजी की टीम मुख्य आरोपी उदय यादव, विजय यादव, सुजीत श्रीवास्तव, रवि पासी व जय सिंह यादव की तलाश में दबिश दे रही है। जिले के साथ ही प्रतापगढ़ व कौशांबी जिले में भी आरोपियों की तलाश हो रही है। हथिगहां मोहम्मदपुर गांव निवासी रणधीर यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य थे।
पत्नी बबली यादव ने पुलिस को बताया था कि पति रणधीर 22 अगस्त को स्कार्पियो से अकेले कहीं चले गए। देर-रात तक वापस न लौटने पर उन्होंने नवाबगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद बबली ने 25 अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर आरोपी उदय यादव और राम सिंह पर रणधीर का अपहरण करने का आरोप लगाया। जांच में पता चला कि उक्त आरोपियों ने रणधीर की हत्या की थी।