फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : करंट से झुलसे युवक की मौत के मामले में नया खुलासा, चाचा ने जीआरपी पर लगाया सनसनीखेज आरोप

Mon, 19 Dec 2022 02:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वीडियो में श्यामलाल जीआरपी व शाहगंज पुलिस के उस दावे को भी झुठलाता दिख रहा है, जिसमें अमित की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई गई थी। उसका कहना है कि अमित की दिमागी हालत बिल्कुल ठीक थी और नौ दिसंबर को वह दिल्ली जाने के लिए झारखंड के पलामू में बोहिता, लक्सीगंज स्थित घर से निकला था। 
विज्ञापन
अमित की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआरएन अस्पताल से संदिग्ध हाल में गायब होने के बाद लीडर रोड पर संदिग्ध हाल में मृत मिला अमित कुमार राम (26) जीआरपी की कस्टडी से भागते वक्त करंट की चपेट में आया था। यह आरोप उसके चाचा श्यामलाल का है, जिसका वीडियो रविवार शाम वायरल हुआ। 

विज्ञापन


वीडियो में श्यामलाल जीआरपी व शाहगंज पुलिस के उस दावे को भी झुठलाता दिख रहा है, जिसमें अमित की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई गई थी। उसका कहना है कि अमित की दिमागी हालत बिल्कुल ठीक थी और नौ दिसंबर को वह दिल्ली जाने के लिए झारखंड के पलामू में बोहिता, लक्सीगंज स्थित घर से निकला था। 

विज्ञापन

करंट लगने से प्रयागराज जंक्शन पर तड़पता युवक। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
उसका कहना है कि 15 दिसंबर को जीआरपी ने अमित को पकड़ा था और इसी दौरान वह भाग निकला था। भागते वक्त वह ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी पार कर रहा था और इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।

इस दौरान उसके पास आधार कार्ड, नकदी के अलावा मोबाइल फोन भी था। लेकिन यह सामान उसे नहीं दिया गया। इस मामले में जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय से बात की गई तो उन्होंने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि जीआरपी थाना प्लेटफार्म एक पर है। जबकि घटना प्लेटफार्म सात-आठ पर हुई थी।

बता दें कि 15 दिसंबर को अमित जंक्शन पर करंट से झुलस गया था। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से दो घंटे बाद ही वह गायब हो गया था। अगले दिन यानी 16 दिसंबर को शाहगंज में लीडर रोड पर एक दुकान के बाहर मृत मिला था। 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें