फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंत की हॉर्निया का ऑपरेशन अब बेहद आसान

विज्ञापन
new method of Lever Hernia Operation - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। आंत की हार्निया हो या किसी तरह की हार्निया का इलाज, ऑपरेशन अब पहले की अपेक्षा नई तकनीकी की वजह से बेहद आसान हो गया है। दूरबीन विधि से छोटा चीरा लगाकर ऑपरेशन करना संभव है। रोबोटिक तकनीक इस क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रही है।
विज्ञापन

यह बातें हार्निया सोसाइटी और एमएलएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में रविवार को विशेषज्ञों ने कहीं। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्रो. मुनीर खां, डॉ, एमसी मिश्रा, डॉ. सुबोध मिश्रा, डॉ. शबी अहमद ने दूरबीन और अन्य विधियों से हार्निया ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी।
दिल्ली से आए डॉ. चिंतामणि ने अनुसंधान क्रिया विधि और हार्निया सर्जरी के सर्वमान्य तकनीकी पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अन्य शल्य चिकित्सकों के साथ शोध पत्र प्रस्तुत किया। सोसाइटी का अगला आयोजन श्रीनगर में होगा। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत और विभागाध्यक्ष सर्जरी विभाग डॉ. शबी अहमद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में आईएमए के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ.वीके पांडेय, डॉ. वैभव श्रीवास्तव, डॉ. राजकुमार, डॉ. संतोष सिंह समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन

सर्जरी के सजीव प्रसारण से मेडिकल छात्रों को मिलीं आधुनिक जानकारियां, किया संवाद
राष्ट्रीय कार्यशाला में हार्निया के पांच मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया। सर्जरी का लाइव प्रसारण मेडिकल कॉलेज से एएमए सभागार में किया गया। शल्य चिकित्सकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल छात्रों को इससे नई तकनीकियों के बारे में जानकारियां मिलीं। छात्रों ने सर्जरी करने वाले विशेषज्ञों से संवाद कर शंकाओं का समाधान किया। ऑपरेशन करने वालों में एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. एमसी मिश्रा, डॉ. अशुरी कृष्णा, डॉ. राजीव सिन्हा, डॉ. संदीप कुमार ने किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें