फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 थानों में नए प्रभारियों की तैनाती, दो पैदल

विज्ञापन
New in charge posted in 12 police stations of Prayagraj
विज्ञापन
सोरांव व मेजा इंस्पेक्टर हटाए गए
विज्ञापन

प्रयागराज। जिले में स्थित 12 थानों में शनिवार शाम नए प्रभारियों की तैनाती कर दी गई। इसके साथ ही कुल 18 इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिनमें से दो इंस्पेक्टर ऐसे भी हैं जिन्हें प्रभारी के पद से हटाकर पैदल कर दिया गया है।
शहर के सिविल लाइंस, कैंट, धूमनगंज और शिवकुटी थाने में नए प्रभारियों की तैनाती हुई है। यह वह थाने थे जो लंबे समय से द्वितीय अफसरों के भरोसे चल रहे थे। डायल 100 से रविंद्र प्रताप सिंह को सिविल लाइंस, फूलपुर से शमशेर बहादुर सिंह को धूमनगंज, विवेचना सेल में तैनात संजय कुमार द्विवेदी को कैंट और इसी शाखा के यतेंद्र बाबू भरद्वाज को शिवकुटी प्रभारी के पद पर तैनात किया गया है। अपर प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज बृजेश सिंह को झूंसी, डीसीआरबी से नरेंद्र प्रसाद को हंडिया, माघ मेला से चंद्रभान सिंह चौहान को फूलपुर, मऊआइमा से अनिल कुमार सिंह को सोरांव, औद्योगिक क्षेत्र से महेश सिंह को मऊआइमा, नवाबगंज से संतोष कुमार दुबे को मेजा, राकेश कुमार को कोरांव, धर्मेंद्र सिंह यादव को डायल 100 प्रभारी बनाया गया है। महिला थाना का चार्ज वहीं तैनात दीपा सिंह गौर को सौंपा गया है। सोरांव इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी को धूमनगंज व मेजा इंस्पेक्टर मनोज पाठक को शिवकुटी में अपर प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी बने दरोगाओं पर नहीं हुई कार्रवाई
देर शाम जारी हुई नई तैनाती लिस्ट में थानों के प्रभारी बने दरोगाओं को न हटाया जाना चर्चा का विषय बना रहा। बता दें कि यमुनापर के पांच व गंगापार के एक थाने में ही दरोगा को चार्ज दिए जाने का प्रावधान है। इसके बावजूद जिले में 11 थानों का प्रभार अब भी दरोगाओं के पास है जिनमें शहर के भी दो थाने दारागंज व शाहगंज शामिल हैं। यही नहीं इनमें से एक दरोगा ऐसा भी है जिसे अनुमोदन सूची में नाम हुए बिना ही प्रभारी बना दिया गया। इस मामले में अफसरों की चुप्पी इस लिए भी हैरान करने वाली है कि पिछले दिनों ही एडीजी सुजीत पांडेय ने जोन के सभी कप्तानों संग बैठक कर नियमविरुद्ध तरीके से तैनात प्रभारियों को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें