New Delhi-Silchar Express caught goods without booking
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन पर नई दिल्ली-सिलचर एक्सप्रेस में बिना बुकिंग का माल शुक्रवार को पकड़ा गया। इस दौरान 2141 किलो के 36 ऐसे पैकेट पकड़े गए, जो बिना बुकिंग के ट्रेन में दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन लाए गए थे। जंक्शन पर सभी पैकेट रेलवे की कामर्शियल टीम ने जब्त कर दिए। इन पैकेट में लेडीज पर्स, खिलौने, कपड़े आदि रखे हुए थे।
एनसीआर इलाहाबाद मंडल के कामर्शियल विभाग को सूचना मिली थी कि सिलचर से बिना बुकिंग का माल जंक्शन पर उतारा जाएगा। सीनियर डीसीएम संचित त्यागी के निर्देश पर एसीएम पंकज त्रिपाठी, वाणिज्य निरीक्षक ओम प्रकाश ने जंक्शन पर इन पैकेट को उतारे जाने के बाद मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक के सहयोग से जब्त कर लिया। सभी पैकेट बाद में पार्सल ऑफिस लाए गए। एनसीआर के पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि सभी 36 पैकेट पार्सल ऑफिस में जमा करा दिए गए हैं। इसकी कीमत क्या है अभी इसका आंकलन नहीं किया गया है।