इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं उसके कई संघटक महाविद्यालयों और प्रो. राजेंद्र सिंह (इविवि) के कई संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2020-21 से तमाम नए प्रोफेशनल पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इन पाठ्यक्रमों को अपनी मंजूरी दे दी है।
इविवि में इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत सेंटर ऑफ फूड टेक्नोलॉजी की बीवोक की डिग्री के तहत आईटी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, मीडिया प्रोडक्शन, हैंडीक्राफ्ट, क्राफ्ट स्टडीज, लाइफ स्टाइल डिजाइनिंग, डिप्लोमा के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स कंप्यूटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स नेटवर्क एंड स्टोरेज पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। वहीं, एसएस खन्ना गल्र्स डिग्री कॉलेज में डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन और इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में फूड प्रोसेसिंग एंड डिप्लोमा इन बेकरी टेक्नोलॉजी, पीजी डिप्लोमा इन टूरिजल्ट एंड हॉस्पिटेलिटी एवं होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई होगी।
वहीं, इविवि के संघटक महाविद्यालय सीएमपी में बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज, मैनेजमेंट एंड इंटरप्रेन्योरशिप, रिटेल मैनेजमेंट, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग पाठ्यक्रम और राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में कंप्यूटर अप्लीकेशन एकाउंटिंग एंड पब्लिशिंग, मल्टीमीडिया एंड एनिमेशन टेक्नोलॉजी, कोर्स ऑन कंप्यूटर कंसेप्ट, सर्टिफाइड एंड्रॉयड एप्स डेवलपर पाठ्यक्रम को मंजूरी मिली है। इसके अलावा हमीदिया गल्र्स डिग्री कॉलेज में सर्टिफिकेट कोर्स एडवांस पैटर्न मेकर और बीवोक डिग्री के तहत ऑफिस एडमिनिस्टे्रशन एंड सेके्रटेरियल, सोशल मीडिया एंड डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स पढ़ाया जाएगा।
इन महाविद्यालयों में भी शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम
सहसों स्थित आरएन सिंह महाविद्यालय में बीवोक के तहत ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, हैंडीक्राफ्ट और एग्रीकल्चर, मेजा के नारायण सिंह महाविद्यालय में बीवोक के तहत मार्केटिंग एंड फाइनेंस,ख्टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, ऑफिस ऑटोमेशन एंड ई गवर्नमेंस ऑफ फूड प्रोसेसिंग की पढ़ाई होगी। सिरसा के लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज में आईटी विजुअल कम्युनिकेशन एंड ई कंटेंट डेवलपमेंट, कंम्यूटर अप्लीकेशन, कंप्यूटर कॉन्सेप्ट एंड डेस्कटॉप पब्लिशिंग एंड प्रिंटिंग टेक् नोलॉजी और हंडिया पीजी कॉलेज में हेल्थ केयर एंड क्लीनिक साइंसेज एंड मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम को मंजूरी मिली है।