फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : उमेश पाल हत्याकांड का नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया, 47 सेकंड में खत्म हो गया खेल

Sun, 26 Feb 2023 12:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या का नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। आधा दर्जन की संख्या में पहुंचने हमलावरों ने उमेश पाल के पहुंचते ही उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
1 of 6
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।
राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या का नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। आधा दर्जन की संख्या में पहुंचने हमलावरों ने उमेश पाल के पहुंचते ही उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक हमलावर पास की इलेक्ट्रिक की दुकान पर सामान खरीदने का नाटक कर रहा था। वह दुकानदार से कोई सामान मांग रहा था और दुकानदार उसे सामान दिखा रहा था।







इस दौरान पर उमेश पाल अपनी कार से पहुंचे तो वह दुकान से भागकर गोलियां चलाने लगा। यह देख दुकानदार सहित दुकान में बैठे अन्य लोग दहशत में आ गए और डर के चलते शटर को नीचे गिरा दिया। घटना के बाद सड़क पर सन्नाटा छा गया। हमलावर अपनी बाइक को बीच सड़क पर खड़ा करके घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। उमेश पाल की हत्या करने के बाद वह आराम से आए और बाइक स्टार्ट कर भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन

2 of 6
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।
सीसीटीवी फुटेज से तीन शूटरों के चेहरे पहचानने का दावा

उमेश पाल हत्याकांड में शनिवार को भी कई सीसीटीवी फुटेज जारी हुए। फुटेज में शूटरों के चेहरे साफ साफ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि तीन शूटरों में एक अतीक का बेटा असद अहमद है। दूसरा उसका करीबी गुड्डू मुस्लिम और अरमान है। चौथे शूटर का भी चेहरा स्पष्ट है, लेकिन उसकी पहचान नहीं की जा सकी। हालांकि किसी अधिकारी ने ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि फुटेज के जरिए तीन शूटरों के चेहरों को पहचान लिया गया है।




विज्ञापन

3 of 6
Prayagraj News : शूटर की वायरल सीसीटीवी फुटेज, जिसे अतीक का पुत्र बताया जाता रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक शूटर हेलमेट लगाकर बैठा है। पीछे जो शख्स बैठा है, उसके बारे में कहा जा रहा है कि राजरूपपुर का रहने वाला गुड्डू मुस्लिम है। हेलमेट लगाए शख्स को सिविल लाइंस का अरमान बताया जा रहा है। सफेद रंग की कार से काले रंग का टी शर्ट पहने जो युवक पिस्टल लिए दौड़ा है, उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह अतीक का तीसरा बेटा असद है।

4 of 6
Prayagraj News : शूटरों की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
चौथे शख्स का भी चेहरा साफ साफ दिख रहा है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई। सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज के साथ साथ चारों की फोटो नाम के साथ घूम रही है। कोई भी अधिकारी इस पर आधिकारिक रूप से बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि नाम न छापने की शर्त पर एक ने बताया कि तीन की पहचान की जा रही है। उनकी तलाश की जा रही है। उन्हें पहचानने के बाद ही एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।
उमेश के अन्य विवादों पर भी पुलिस की नजर, कई मुकदमे भी थे
उमेश पाल के अन्य विवादों पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस को पता चला है कि उमेश प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। भाजपा से जुड़े एक नेता के साथ कई बीघे की प्लाटिंग में उनका नाम आया था। प्रापर्टी डीलिंग के कारण ही उमेश का पूजा पाल से विवाद हो गया था। पूजा ने 2017 में बयान जारी कर कहा था कि उमेश के किसी कृत्य का उनका लेना देना नहीं है। प्रापर्टी के धंधे में उमेश का कई लोगों से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस उन विवादों पर भी नजर बनाए हुए है। उन विवादों से जुड़े कुछ लोगों से पुलिस ने आज पूछताछ की। पता चला कि उमेश के खिलाफ आधार दर्जन के करीब मुकदमे भी थे। पुलिस उन मुकदमों के बारे में मालूमात हासिल कर रही है। उमेश ने अगस्त 2022 में एक मुकदमा भी दर्ज कराया था। लिखाया था कि अतीक ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। वह मामला भी प्रापर्टी डीलिंग से जुड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें