फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : नए खरीदार को नीलामी में खरीदी गई संपत्ति पर बकाये बिजली बिलों का करना होगा भुगतान

Sat, 20 Sep 2025 04:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि नीलामी में खरीदी गई संपत्ति पर बकाया बिजली बिलों का भुगतान नए खरीदार को ही करना होगा। यह आदेश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की खंडपीठ ने मुरादाबाद के आमिर अहमद की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया।
विज्ञापन
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि नीलामी में खरीदी गई संपत्ति पर बकाया बिजली बिलों का भुगतान नए खरीदार को ही करना होगा। यह आदेश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की खंडपीठ ने मुरादाबाद के आमिर अहमद की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया। याची ने नीलामी में एक संपत्ति खरीदी थी। पूर्वांचल विद्युत वितरण लिमिटेड ने उन्हें नया कनेक्शन देने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन


कहा कि पूर्व मालिक के बकाया बिलों का भुगतान करने के बाद ही नया कनेक्शन दिया जाएगा। इसके खिलाफ उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि याची ने संपत्ति नीलामी में बैंक से खरीदी थी। इसलिए वे बकाया के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। वहीं, बिजली कंपनी के वकील ने दलील दी कि बकाया का भुगतान किए बिना नया कनेक्शन नहीं दिया जा सकता। खंडपीठ ने खरीदार सावधान रहे के सिद्धांत को लागू करते हुए कहा कि एक नीलामी खरीदार के रूप में याची को संपत्ति पर किसी भी शुल्क की जांच करनी चाहिए थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें