फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला क्षेत्र में 12 जनवरी से शुरू होगा नेत्रकुंभ, आंखों की जांच बनाएगी रिकार्ड 

Wed, 09 Jan 2019 10:09 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
नेत्रकुंभ की शुरुआत करेंगे जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुंभ मेला क्षेत्र में इस बार आंखों की जांच का रिकार्ड बन सकता है। यहां इस बार नेत्रकुंभ आयोजित किया जा रहा है। इसके आयोजकों का दावा है कि मेला अवधि में नेत्रकुंभ के माध्यम से दस लाख लोगों की आंख जांची जाएगी। इस दौरान सवा लाख चश्मों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए देश के 360 नेत्र विशेषज्ञों की एक टीम यहां तैनात रहेगी। नेत्रकुंभ के बाद यह आंकड़ा गिनीज रिकार्ड के लिए भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन


मेला क्षेत्र के सेक्टर छह में बजरंग दास मार्ग, नागवासुकि थाना के पास आयोजित इस शिविर का उद्घाटन जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि करेंगे। शिविर में सक्षम, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, सर गंगा राम कोलमेट हॉस्पिटल, अंत्योदय हेल्थ मिशन, हेंस द फाउंडेशन के साथ भाऊराव देवरस सेवा न्यास एवं रज्जू भैया सेवा न्यास का सहयोग रहेगा। 55 दिन चलने वाले इस नेत्रकुंभ के बार में बुधवार को प्रेसक्लब में नेत्रकुंभ से जुड़े डॉ. संतोष कुमार भारद्वाज, डॉ. योगेंद्र मलिक ने कहा कि कार्निया अंधकत्व से लोगों को मुक्त कराने का संकल्प लिया गया है।

प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट ओर मिर्जापुर मंडल के नेत्र रोगों की समस्या को देखते हुए इस क्षेत्र को नेत्र समस्या से मुक्त कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी वजह से प्रयागराज में कुंभ मेले से इस मुहिम की शुरुआत हो रही है। शिविर के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज एवं आरएसएस के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल मुख्य वक्ता होंगे। शिविर में एक हजार टेक्नीशियन एवं तीन हजार मेडिकल स्टूडेंट की सहभागिता रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें