अधिवक्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
पूछताछ में पता चला कि आरोपी ओमशिव पांडेय भी पेशे से अधिवक्ता है और वह विजयकांत के बड़े भाई का बेटा है। उनका गांव में पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद में चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम दोनों एक मिठाई की दुकान पर मिले तो कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच कर रिवॉल्वर कब्जे में ले लिया है। वहीं, घटना की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में अधिवक्ता अस्पताल पहुंचकर विजयकांत का हाल जाना।
पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद में चल रहा है। शाम को दोनों मिले तो आपस में कहासुनी हो गई। इसी बीच आरोपी ने अपने चाचा को तीन गोली मारी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। - मनीष कुमार शांडिल्य, डीसीपी, नगर