इलाहाबाद। श्रीशिव मंदिर नेपाली धर्म समाज की ओर से ऋषि पंचमी पूजा राजापुर स्थित हनुमान मंदिर के समीप स्थित पार्क में विधिविधान से हुई। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा और नेपाली परंपरा के अनुसार पूजा अर्चना की । सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन कीर्तन और नृत्य की प्रस्तुतियों ने भावविभोर किया।
सुबह गंगा स्नान के साथ व्रत का संकल्प लिया गया। विधिविधान से शिव पार्वती की सामूहिक पूजा अर्चना की गई। पर्व पर आधारित गीत संगीत नृत्य की प्रस्तुति हुई। जयकारों से पूजा स्थल गूंजता रहा। कार्यक्रम में महिला समिति की अध्यक्ष सिता थापा, लक्ष्मी अधिकारी, गिता भट्टराई, सरस्वती थापा, सुमित्रा बहयाल, गिता राना, राधा थापा, जुना, शुशिला, सुनीता सिंह, भवानी शंकर भंडारी, प्रेम थापा, गोपाल मणी, चित्र थापा, आलोक शर्मा, कमल प्रेमराज, शशी कुमार, हरी, दमोदर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष भवानी शंकर भंडारी ने पर्व की शुभकामना एवं महामंत्री प्रेम बहादुर थापा ने बधाई दी।
ऋषि पंचमी पर पूजे गए सप्तऋषि
इलाहाबाद। भादों शुक्लपक्ष पंचमी मंगलवार को माता अरुंधती सहित सप्तऋषियों का पूजन अर्चन आश्रमों में हुआ। शंकराचार्य आश्रम अलोपीबाग में जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के सानिध्य में षोड्सोपचार पूजन अर्चन अनुष्ठान हुए। सचिव आचार्य छोटे लाल के आचार्यत्व में महाआरती हुई।
बाघम्बरी मठ गद्दी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के निर्देशन में विविध अनुष्ठान हुए। सप्तत्रषियों की पूजा अर्चना की गई।
निकाली गई जन-जागरण रथयात्रा
इलाहाबाद। मंगलम ज्ञानोदय जन कल्याण संस्थानम की ओर से महर्षि सविता देव की जयंती मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सिविल लाइंस तुलसी चौराहे से जनचेतना रथ शोभायात्रा निकाली गई। जो हिंदुस्तानी एकेडेमी पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गई। वक्ताओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा एवं नशा मुक्ति के लिए प्रयास करने की जरूरत बताई। उसके पहले महर्षि सविता एवं संस्थापक पी.एल. शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अध्यक्ष छोटे लाल शर्मा ने महर्षि सविता देव की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग दोहराई। मुख्यअतिथि बिहारीलाल शर्मा, डा. विनोद कुमार, सुशील कुमार, डा. पुन्नू लाल आदि ने विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रामबहादुर शर्मा, कैलाश नाथ शर्मा, प्रेमचंद्र शर्मा, शीतला प्रसाद, रेखा, ऊषा सेन, सुनील कुमार छंगू लाल, रेखा, ऊषा सेन संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।