फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: खंभा लगा न खींचा तार... बिल आया नौ हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सौभाग्य योजना के तहत 2019 में मेजा के कई घरों में बिजली के कनेक्शन दिए गए। मीटर लगाए गए लेकिन न तो बिजली पहुंचाने के लिए खंभा लगाया गया न ही तार खींचा गया। छह साल बाद भी लोगों के घरों तक रोशनी नहीं पहुंची पर बिल भारी-भरकम भेज दिया गया। ऐसे में उपभोक्ताओं को विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बिगहना गांव की फोटो देवी मजदूरी करती हैं। वर्ष 2019 में इनके घर में सौभाग्य योजना के तहत बिजली का मीटर लगाया गया था लेकिन छह वर्ष बाद भी रोशनी नहीं पहुंच सकी। इससे इतर विभाग ने बिजली का बिल जरूर भेज दिया। वह भी 8831 रुपये। बिजली बिल देख फोटो देवी के होश उड़ गए।
महिला ने कहा कि बिजली की रोशनी कभी भी नसीब नहीं हुई। फिर भी भारी-भरकम बिल आ गया। फोटो देवी ने कहा, विभाग के कर्मचारी बता रहे हैं कि एक मुश्त समाधान योजना के तहत लाभ लेकर बिल चुकता कर सकती हैं। महिला ने कहा कि जब बिजली ही नहीं मिली तो बिल कैसे दे दूं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घर तक बिजली का खंभा और तार भी नहीं लगाया गया है। फिर भी बिल भेज दिया गया है। फोटो देवी ने एसडीओ सत्य प्रकाश मिश्र से शिकायत की तो उन्होंने जेई शुक्लपुर को जांच सौंप दी। इसी तरह इलाके के कई गांवों में सौभाग्य योजना के तहत घरों में मीटर लगा दिए गए हैं अब तक लेकिन रोशनी नहीं पहुंच सकी है।
बोले अफसर
मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की गई है। फोटो देवी का घर बस्ती से काफी दूर है। अभी तक बिजली का खंभा और तार नहीं खींचा जा सका है। बिजली बिल की शिकायत पर जांच कर रिपोर्ट एसडीओ को दे दी गई है। फोटो देवी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। - प्रदीप मिश्र, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र शुक्लपुर, मेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें