कीडगंज के मधवापुर इलाके में पड़ोसी युवकों ने दिलीप साहू की कार का शीशा तोड़कर बैग उड़ा दिया। जब उन्होंने इस बारे में पूछताछ की तो दोनों ने उनसे रंगदारी मांगी। इंस्पेक्टर कीडगंज ने बताया कि दिलीप की तहरीर पर रितेश और रवि साहू के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आनलाइन होटल बुक कराया, सात बार में एक लाख से अधिक निकले
धूमनगंज के प्रीतम नगर कालोनी के रहने वाले सुरेंद्र प्रताप सिंह पिछले साल दिसंबर में फरीदाबाद में आनलाइन एक होटल बुक किया था। होटल वाले ने बुकिंग के समय एक लिंक देते हुए टोकन मनी जमा करने को कहा। सुरेंद्र ने लिंक को क्लिक किया। इसके बाद सात बार में उनके खाते से एक लाख तीन हजार रुपये कट गए। जब तक उन्हें जानकारी होती खाते से रुपये साफ हो गए थे। घटना के बाद उन्होंने यहां से लकर फरीदाबाद तक दौड़भाग की लेकिन उनके रुपये नहीं मिले। गुरुवार को धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वकील ने दर्ज कराई मारपीट धमकी की रिपोर्ट
अशोक नगर नेवादा के रहने वाले रमेश राय ने रवींद्र नाथ श्रीवास्तव और बेटे अंबर के खिलाफ मारपीट और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रमेश का आरोप है कि उनके सवा तीन लाख रुपये जमीन दिलाने के नाम पर ले लिए गए लेकिन न तो रजिस्ट्री की गई न ही रुपये वापस किए गए।
जमीन के नाम पर 14 लाख हड़पने की रिपोर्ट
दरभंगा कालोनी के रवींद्र नाथ पंथारी ने मिशन रोड कटरा के धीरेंद्र पाल धनगर समेत कई के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रवींद्र का आरोप है धोखाधड़ी से उनके 14 लाख हड़प लिए। मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
छात्र को मारपीट कर रुपये डेढ़ हजार छीने
विश्वविद्यालय के बीए के छात्र नायक को 19 फरवरी को लक्ष्मी टाकीज चौराहे पर कुछ लड़कों ने मारा पीटा और 15 सौ रुपये छीन लिए। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।