कर्नलगंज निवासी पीड़िता बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसने बताया कि आशीष उर्फ छोटू प्रजापति निवासी-महआ रोड, रतनपुर, थाना मऊ, जिला देवरिया लाॅज में रहकर तैयारी करता था। वह उसके घर अक्सर आता-जाता था। इसी दौरान उसने शादी करने के लिए कहने लगा और अपनी माता प्रमिला प्रजापति से भी बता कराई।
कर्नलगंज में 22 वर्षीय बीए की छात्रा से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर जबरदस्ती करता रहा। बाद में मुकर गया और फिर फोन से गालियां व जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट में गुहार लगाई और तब जाकर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कर्नलगंज निवासी पीड़िता बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसने बताया कि आशीष उर्फ छोटू प्रजापति निवासी-महआ रोड, रतनपुर, थाना मऊ, जिला देवरिया लाॅज में रहकर तैयारी करता था। वह उसके घर अक्सर आता-जाता था। इसी दौरान उसने शादी करने के लिए कहने लगा और अपनी माता प्रमिला प्रजापति से भी बता कराई। आरोप है कि घर आने जाने के दौरान ही शादी करने की बात कहकर उसने कई बार जबरदस्ती गलत काम किया। शादी की बात कहने पर गाली देते हुए शादी से इन्कार कर दिया और कमरा छोड़कर भाग गया।
19 मई को फोन करने पर मां-बेटे ने गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हुए दोबारा फोन करने से मना कर दिया। सूचना उसी दिन थाना कर्नलगंज में देने के बावजूद रिपोर्ट नहीं लिखी गई। उसने घटना की सूचना अफसरों को भी दी। कार्रवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी व उसकी मां पर दुष्कर्म, गालीगलौज, धमकी व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।