फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नशे में धुत पड़ोसी ने महिला को गला दबाकर मार डाला, लोगों ने पकड़कर पीटा, पुलिस ने भेजा जेल

Thu, 27 Oct 2022 12:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मी पत्नी गिरीश वर्मा छबीलेपुर, पुरामुफ्ती की रहने वाली थी। वह मोहल्ले में ही कॉस्मेटिक सामान की दुकान के साथ ही युवतियों को सिलाई भी सिखाती थी। परिजनों ने बताया कि उसके पास पड़ोसी जगदीश की बेटी भी सिलाई सीखने आती थी। 
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर में नशे में धुत पड़ोसी ने दीपावली के दिन लक्ष्मी देवी (40) को गला दबाकर मार डाला। आरोपी अपनी ही बेटी से गालीगलौज कर रहा था। इसे लेकर ही लक्ष्मी ने उसे टोक दिया। जिस पर उसने यह घटना अंजाम दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मी पत्नी गिरीश वर्मा छबीलेपुर, पुरामुफ्ती की रहने वाली थी। वह मोहल्ले में ही कॉस्मेटिक सामान की दुकान के साथ ही युवतियों को सिलाई भी सिखाती थी। परिजनों ने बताया कि उसके पास पड़ोसी जगदीश की बेटी भी सिलाई सीखने आती थी। 

विज्ञापन



इससे मिलने वाले पैसों से ही वह घर का खर्च चलाती थी। जबकि पिता जगदीश शराब का लती था और आए दिन नशे में धुत होकर पैसों के लिए बेटी से गालीगलौज करता था। इस बात का जिक्र बेटी ने कई बार लक्ष्मी से की थी। सोमवार रात जगदीश फिर नशे में धुत होकर पहुंचा और घर में गालीगलौज करने लगा। इस पर लक्ष्मी भी आ गई और उसे फटकारने लगी। उसे डांट डपटकर वह अपनी दुकान पर चली आई।


आरोप है कि इसी दौरान जगदीश पहुंचा और गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। शोरगुल मचने पर महिला के परिजन आ गए और आरोपी को पकड़कर पीटने लगे। जानकारी पर पुलिस पहुंची और किसी तरह आरोपी को छुड़ाकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें