फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में पड़ोसी ने दस साल की मासूम के साथ की दरिंदगी

Mon, 19 Jul 2021 10:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करछना क्षेत्र के एक गांव में एक दस साल की मासूम के पास में रहने वाले पड़ोसी ने दरिंदगी की। घटना सोमवार दोपहर की है। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ करछना थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
harassment
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करछना क्षेत्र के एक गांव में एक दस साल की मासूम के पास में रहने वाले पड़ोसी ने दरिंदगी की। घटना सोमवार दोपहर की है। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ करछना थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। करछना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दस वर्षीय मासूम सोमवार दोपहर घर पर अकेली थी। उसके पिता काम पर गए थे और मां चारा लेने के लिए खेत पर गई हुई थी। इसी बीच मौका देखकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक मासूम को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दरिंदगी की।
विज्ञापन


मां जब वापस लौट कर देखी तो किशोरी रो रही थी। पूछने पर उसने आपबीती बताई तो किशोरी के मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने मासूम के पिता को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद परिजनों ने करछना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर करछना राकेश कुमार सिंह ने पीड़ित पिता की ओर से गांव के ही कमलेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पीड़ित मासूम को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें