फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालमार्ट और फ्लिपकार्ट के विरोध में गरजे व्यापारी

Tue, 03 Jul 2018 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
वालमार्ट और फ्लिपकार्ट के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को व्यापारियों ने सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के बैनर तले शामिल हुए व्यापारियों के कई संगठनों ने एक स्वर से कहा कि वालमार्ट जिन भी देशों में गया वहां पंरपरागत खुदरा व्यापार समाप्त हो गया। उस देश के लाखों व्यापारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए। भारत में इसे पनपने नहीं दिया जाएगा। सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन के बाद कैट की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप एडीएम सिविल सप्लाई को सौंपा गया।
विज्ञापन


सुभाष चौराहे पर हुए प्रदर्शन के दौरान कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने कहा कि यह करार वॉलमार्ट का फ्लिपकार्ट के माध्यम से पिछले दरवाजे से मल्टी ब्रांड रिटेल में पूरे देश में पांव फैलाने का है। कैट की वजह से ही पिछले सात वर्ष से वॉलमार्ट को देश में पांच पसारने नहीं दिया गया। साथ ही सरकार को भी मल्टी ब्रांड रिटेल में सौ फीसदी विदेशी निवेश की अनुमति नहीं देने दी। फ्लिपकार्ट की भी कार्यपद्धति संदेह के घेरे में है। सरकारी एजेंसियां भी इसकी जांच कर रही है।

इस दौरान इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे और उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री योगेश गोयल ने कहा कि वॉलमार्ट की वजह से जहां एक ओर खुदरा व्यापार समाप्त नहीं होगा तो वहीं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयां भी इसकी वजह से बंद हो जाएंगी। इलाहाबाद इलेक्ट्रानिक डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शशांक जैन ने कहा कि जीएसटी से अभी व्यापारी उबर नहीं पाए थे कि अब वॉलमार्ट ने पिछले दरवाजे से प्रवेश कर लिया है। पिछले चार साल से ई-कामर्स ने इलेक्ट्रानिक एवं मोबाइल व्यापार की रीढ़ तोड़ कर रख दी है। इस दौरान व्यापारियों ने वॉलमार्ट स्टोर का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। प्रदर्शन करने के दौरान कैट इलाहाबाद के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, विभु अग्रवाल, अनिल दुबे, मनोज रस्तोगी, परमजीत सिंह, अजय गुप्ता, राजेश अग्रवाल, कमल वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें