फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश की उपेक्षा राष्ट्रहित के विपरीत है: अविमुक्तेश्वरानन्द

Tue, 26 May 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजारोड पहुंची जगदगुरु अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा। चरण पादुका पूजन के बाद जगतगुरु का किया गया
विज्ञापन
ज्योर्तिमठ के जगद्गुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती की गविष्टि यात्रा सोमवार सुबह दस बजे मेजारोड पहुंची। इस दौरान जगद्गुरू ने भारतीय संस्कृति में गौ माता के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि गोसंरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं बल्कि सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत आवश्यक है और गाेवंश की उपेक्षा राष्ट्रहित के विपरीत है। उन्होंने गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया। आयोजक साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज को जागरूक करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में लल्लन शुक्ला, देशराज सिंह, अंशू सिंह, अनिल शुक्ला, दर्शन तिवारी, रामबाबू मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें