फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neelam Karwariya : अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए कपिलमुनि और सूरजभान को मिली पेरोल, जेल से आएंगे बाहर

Sat, 28 Sep 2024 04:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूर्व विधायक नीलम करवरिया के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए जेठ पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया और देवर पूर्व विधान परिषद सदस्य सूरजभान करवरिया को तीन दिनों की पैरोल मिल गई है। दोनों को शनिवार को नैनी जेल से तीन दिनों के लिए रिहा किया जाएगा। 
विज्ञापन
कल्याणी देवी स्थित आवास से निकाली गई नीलम करवरिया की अंतिम यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक नीलम करवरिया के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए जेठ पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया और देवर पूर्व विधान परिषद सदस्य सूरजभान करवरिया को तीन दिनों की पैरोल मिल गई है। दोनों शनिवार को नैनी सेंट्रल जेल से तीन दिनों के लिए दोनों बाहर निकलेंगे। 

विज्ञापन













हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और सुरेंद्र सिंह प्रथम की अदालत ने उदयभान और सूरजभान की अपील पर सुनवाई करते हुए दोनों को 28 सितंबर से एक अक्तूबर को शाम चार बजे तक की पेरोल पर छोड़ने का आदेश दिया है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती रहेगी। 

विज्ञापन

पूर्व विधायक नीलम करवरिया की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार को नीलम करवरिया का हो गया था निधन

मेजा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का बृहस्पतिवार की देर रात निधन हो गया था। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर हैदराबाद से पहले मेजा और फिर कल्याणी देवी स्थित उनके निवास स्थान लाया गया। शनिवार को पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार दोपहर बाद रसूलाबाद घाट पर किया जाएगा।

लिवर संबंधी बीमारी के बाद नीलम करवरिया को हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की रात बीपी लो होने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। रात 11 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेठ कपिलमुनि करवरिया और देवर सूरजभान को 72 घंटे की पैरोल मिली है। जबकि, पति उदयभान करवरिया कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर आए हैं।

शुक्रवार की शाम कल्याणी देवी स्थित निवास पर शव पहुंचने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद, विधायक सहित अन्य नेताओं ने पहुंचकर दिवंगत शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि 2017 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में मेजा से विस चुनाव जीतकर नीलम करवरिया विधायक बनीं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें