फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में गंगा-यमुना चेतावनी बिंदु के करीब

Tue, 20 Aug 2019 01:18 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
Near Ganga-Yamuna warning point in Prayagraj - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते सोमवार को गंगा-यमुना चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गई। दारागंज सब्जी मंडी जाने वाली सड़क तक पानी आ गया। दशाश्वमेध, रामघाट, वीआईपी किला घाट डूब गए। तटवर्ती इलाके की बस्तियों में पानी भरने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तीर्थपुरोहितों, पंडों की चौकियां अब बेनी बांध पर आ गई हैं। कछार से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस बीच हरिद्वार, नरोरा और कानपुर बैराजों से गंगा में चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी फिर छोड़ दिया गया। इससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुश्किलें और बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। गंगा-यमुना चेतावनी बिंदु 83.73 मीटर से 1.19 मीटर और खतरे के निशान से दो मीटर नीचे बह रही है।
शाम छह बजे सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम से जारी बुलेटिन के अनुसार गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 82.54 मीटर, छतनाग में 81.91 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 82.44 मीटर रिकार्ड किया गया। गंगा-यमुना में 3.50 सेमी प्रतिघंटा और यमुना में दो सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। एमपी के बांधों से छोड़ा गया पानी अब सिमटने लगा है, लेकिन हथिनी कुंड से यमुना में छोड़ी गई भारी जलराशि हफ्ते भर के भीतर यहां फिर असर दिखा सकती है।
गंगा में सोमवार को हरिद्वार से 1.69 लाख 630 क्यूसेक, नरोरा से 94,402 हजार क्यूसेक और कानपुर से 1.43 लाख 952 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते बेनी बांध के नीचे वाली सड़क डूब गई। इससे घाटों का एक-दूसरे से संपर्क टूट गया है। श्मशान घाट पर पानी भर गया है। दारागंज, नागवासुकि, शिवकुटी, रसूलाबाद, बाघाड़ा, चांदपुर, सलोरी, बेली की कछारी बस्तियों में बाढ़ से लोग लगातार घर छोड़कर दूसरी जगहों पर शरण ले रहे हैं। बेनी बांध के निकट बसे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

2 of 7
flood in Prayagraj - फोटो : प्रयागराज
तटवर्ती इलाकों में खलबली मची है।
विज्ञापन

3 of 7
flood in Prayagraj - फोटो : प्रयागराज
पानी रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहा है।

4 of 7
flood in Prayagraj - फोटो : प्रयागराज
लोग अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
flood in Prayagraj - फोटो : प्रयागराज
पानी भर जाने से घरों के कमजोर होने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

6 of 7
flood in Prayagraj - फोटो : प्रयागराज
घाटों पर दुकान चलाने वालों के समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
flood in Prayagraj - फोटो : Prayagraj
लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए बाध्य हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें