फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo-Pak War : सिविल डिफेंस में शामिल होकर सकते हैं लोगों की सुरक्षा, शुरू हुई भर्ती

Sun, 11 May 2025 02:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

युद्ध या किसी आपदा के समय आप बिना सेना में भर्ती हुए भी लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद बने तनाव के बाद सिविल डिफेंस में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सिविल डिफेंस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युद्ध या किसी आपदा के समय आप बिना सेना में भर्ती हुए भी लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद बने तनाव के बाद सिविल डिफेंस में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें शामिल होकर आंतरिक सुरक्षा कवच को मजबूत करने के साथ मनोवैज्ञानिक युद्ध में सहयोगी बन सकते हैं। हालांकि, कल दोनों देशों ने युद्धविराम की घोषणा कर दी। प्रयागराज में सिविल डिफेंस के करीब आठ हजार सदस्य हैं। इनमें दो हजार सक्रिय सदस्य हैं। इनमें भी करीब 700 सदस्य वार्डन सेवा से हैं, जिनकी किसी भी अभियान में सीधी भागीदारी होती है।

विज्ञापन


हालांकि, अब भी 18 हजार पदों पर भर्ती की जा सकती है। पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार की ओर से इन रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल एक हजार फार्म भी आ गए हैं। इसी के साथ सेक्टर वार्डन को सिविल डिफेंस में शामिल होने के इच्छुक लोगों से संपर्क कर फार्म भरवाने के साथ आगे की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

सिविल डिफेंस में पूर्व सैनिकों की भी होगी भर्ती

सिविल डिफेंस में पूर्व सैनिकों की भी भर्ती की जाएगी। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत सरकार की ओर से इस बाबत डीएम को पत्र लिखा गया है। इसी क्रम में उप नियंत्रक नीरज मिश्रा की ओर से जिला पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी को पत्र लिखा गया है।

वार्डन के माध्यम से बन सकते हैं सदस्य

सिविल डिफेंस में शामिल होने के लिए फार्म भरना होगा। फार्म सेक्टर वार्डन से प्राप्त किया जा सकता है। सेक्टर वार्डन फार्म भरवाने तथा सदस्य बनवाने में भी मदद करेंगे। इसके अलावा कलेक्ट्रेट के पास स्थित सिविल डिफेंस कार्यालय से भी फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं।

सिविल डिफेंस में भर्ती शुरू की गई है। वार्डन के माध्यम से फार्म भरे जा सकते हैं। सिविल डिफेंस कार्यालय में भी भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कोशिश है कि सक्रिय लोगों की ही भर्ती की जाए जो जरूरत के समय अपना योगदान सुनिश्चित कर सकें। सरकार की ओर से सिविल डिफेंस में पूर्व सैनिकों की भी भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिला पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी को पत्र लिखकर मदद मांगी गई है। भर्ती के लिए एक हजार फार्म आ गए हैं। - नीरज मिश्रा, उप नियंत्रक-सिविल डिफेंस

प्रयागराज में 18 हजार पदों पर भर्ती की जानी है। सरकार की ओर से भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सभी सेक्टर वार्डन को लोगों से संपर्क करने और फार्म भरवाने के लिए कहा गया है। जल्द नए सदस्य जोड़े जाएंगे। - अनिल गुप्ता, चीफ वार्डन-सिविल डिफेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें