फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए की दो प्रवेश परीक्षाएं साथ कराने को चुनौती

विज्ञापन
nda two exams simaltaneously
विज्ञापन
प्रयागराज। नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी की दो प्रवेश परीक्षाएं एक ही तिथि पर कराए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका दाखिल करने वाले अभ्यर्थी भाष्कर शर्मा का कहना है कि ऐसा करने से लाखों अभ्यर्थियों का एक अवसर कम हो जाएगा तथा अगली प्रवेश परीक्षा तक वह निर्धारित आयुसीमा पार कर जाएंगे।
विज्ञापन

याची के अधिवक्ता इंद्र मणि त्रिपाठी का कहना है कि एनडीए प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना आठ जनवरी 2020 को जारी की गई थी। परीक्षा 19 अप्रैल को होनी थी, इसके लिए प्रवेशपत्र भी जारी कर दिए गए। इस बीच कोरोना संक्रमण के कारण प्रवेश परीक्षा टालनी पड़ी। अब 10 जून को एक नई अधिसूचना जारी कर एनडीए, एनए टेस्ट द्वितीय चरण का भी विज्ञापन जारी कर दिया गया तथा दोनों परीक्षाओं की तिथि छह सितंबर निर्धारित की गई है।
याची का कहना है कि एक ही तारीख पर दो सत्रों की प्रवेश परीक्षाएं कराने से उनका एक अवसर कम हो जाएगा। इसके बाद के सत्र की परीक्षा होने तक याचीगण आयुसीमा पार कर जाएंगे। अधिवक्ता का कहना है कि उन्होंने इस मामले की जल्दी सुनवाई के लिए कोर्ट से प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें