फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दूसरे स्थान पर आया एनसीआर का इलेक्ट्रिक इंजन डब्ल्यूएजी-9, पहुंचा प्रयागराज

विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 06 पर उत्तर मध्य रेलवे के श्री उपेंद्र चंद्र जोशी ने इलेक
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर शेड में मॉडिफाई किए गए इलेक्ट्रिक इंजन डब्ल्यूएजी-9 ने वाराणसी के बनारस लोकोमोटिव कारखाना में हुई लोको कैब संशोधन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद यह इंजन सोमवार को प्रयागराज जंक्शन पहुंचा।
विज्ञापन

इस दौरान जीएम एनसीआर उपेंद्र चंद्र जोशी ने इंजन का जायजा लिया, साथ ही इंजन को मॉडिफाई करने वाली टीम को शाबासी दी। उन्होंने बनारस में जीती शील्ड का भी जंक्शन के लोको शेड में अवलोकन किया।
दरअसल, प्रयागराज मंडल के कानपुर लोको शेड में ही डब्ल्यूएजी-9 के लोको कैब को मॉडिफाई किया गया। इसके बाद 24 मई को बनारस लोकोमोटिव वर्क्स में रेलवे की ओर से आयोजित लोको कैब संशोधन प्रतियोगिता में यह इंजन भेजा गया।
विज्ञापन

लोको नंबर 32309/डब्ल्यूएजी-9 ने दूसरा पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता में 17 प्रविष्टियां थीं। 20 लाख रुपये की लागत से इंजन को मॉडिफाई किया गया। इंजन में ड्यूटी के दौरान लोको पायलटों को अपने हाथ से डायरी या लॉग बुक भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कवच से लैस इस इंजन का केबिन वातानुकूलित है।
ड्राइवर को खिड़की खोलकर बार-बार झंडी दिखाने की भी जरूरत नहीं होगी। बटन दबाने से ही लाल और हरी लाइट जल जाएगी। इंजन में कैमरा आधारित ट्रैक्शन मोटर मॉनिटरिंग के साथ एक स्वचालित अग्निशमन प्रणाली भी है। इसकी मदद से आग की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया होगी।
लोको पायलटों के लिए इंजन में फर्स्ट एड बॉक्स, पानी की बोतल व डायरी रखने के लिए होल्डर, एर्गोनॉमिक सीटिंग की भी सुविधा दी गई है। इंजन में इलेक्ट्रिक वाइपर और स्वचालित साइड विंडो भी लगाई गई हैं। स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण के लिए इंजन में कार्बन मोनोऑक्साइड डिटेक्टर लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें