फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR Railway : उत्तर मध्य रेलवे को राष्ट्रीय एक्सपो में मिला प्रथम पुरस्कार, टीम ने जीएम को समर्पित की ट्रॉफी

Thu, 30 Jul 2026 07:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) को राष्ट्रीय एक्सपो में प्रथम पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सरकारी उपलब्धियां और योजनाएं प्रदर्शनी में ‘रेल परिचालन एवं यात्री सेवाओं में उत्कृष्टता’ श्रेणी में मिला है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय एक्सपो में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करती उत्तर मध्य रेलवे की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) को राष्ट्रीय एक्सपो में प्रथम पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सरकारी उपलब्धियां और योजनाएं प्रदर्शनी में ‘रेल परिचालन एवं यात्री सेवाओं में उत्कृष्टता’ श्रेणी में मिला है। 25 से 27 जुलाई तक चली इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में देश भर से आए लगभग दो सौ सरकारी विभागों और रेलवे जोनों ने हिस्सा लिया था। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि मुख्य प्रचार निरीक्षक पूरण मल मीना और वरिष्ठ लिपिक अरुण कुमार के विशेष प्रयास से एनसीआर को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। बृहस्पतिवार को जनसंपर्क विभाग की टीम ने सूबेदारगंज स्थित मुख्यालय पहुंचकर महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह को प्रदर्शनी में प्राप्त प्रथम पुरस्कार की ट्रॉफी समर्पित की। इस अवसर पर सीनियर पीआरओ डाॅ. अमित मालवीय, रागिनी सिंह, पूरण मल मीना, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें