Prayagraj News : रेल अधिकारी बैठक करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला।
गोष्ठी में बताया गया कि वर्ष 2014 से पूर्व रेल विद्युतीकरण के कार्यों पर विशेष जोर नहीं था। 2014 तक देश में 21801 किमी रेलमार्ग का ही विद्युतीकरण हो सका था, लेकिन उसके बाद इसमें तेजी आई। बीते 2014 से जनवरी 23 के मध्य 33 हजार किमी से ज्यादा का रेल विद्युतीकरण हो चुका है। फिलहाल 55622 किमी रेलमार्ग का अब तक विद्युतीकरण हो चुका है। कोर महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि 100 विद्युतीकरण का कार्य दिसंबर 23 तक पूरा किया जाना है। इस दौरान बताया गया कि 2x25 के.वी नेटवर्क एक नई विद्युतीय ट्रैक्शन प्रणाली है जिसे रेलवे के अनेक विद्युतीकृत खंड में अपनाया जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्य विद्युत इंजीनियर आकाश श्रीनेत्र ,मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी एस.के.द्विवेदी आदि मौजूद रहे।