फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एनसीआर मुख्यालय की टीम अव्वल

विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे द्वारा दो दिवसीय अन्तर मण्डलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी। अम
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे की दो दिवसीय अंतर मंडल सांस्कृतिक प्रतियोगिता-2025 (सांस्कृतिक महोत्सव) में एनसीआर मुख्यालय की टीम को पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर आगरा मंडल और तीसरा स्थान प्रयागराज मंडल रहा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में नाटकों के मंचन के अलावा मोनो एक्टिंग में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति पेश की गई। नृत्य विधा में ब्रज की होली और राजस्थानी नृत्य आकर्षक का केंद्र रहा।
शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत गायन, एकल शास्त्रीय नृत्य, वादन शास्त्रीय और मोनो एक्टिंग में एनसीआर मुख्यालय की टीम विजेता बनी। समूह नृत्य में प्रयागराज मंडल और वादन लाइट, नाटक व मिमिक्री में आगरा मंडल अव्वल रहा।
विज्ञापन

सूबेदारगंज स्थित स्पंदन रेल अधिकारी क्लब में आयोजित समारोह में एनसीआर महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने विजेताओं को पुरस्कार एवं मंडल शील्ड प्रदान की। इस दौरान निर्णायक मंडल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें