प्रयागराज। एनसीईआरटी ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) 2020-21 की तिथि जारी कर दी है। राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा के प्रारंभिक स्तर यानी स्टेज वन परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। वहीं सेकेंड स्टेज की परीक्षा 13 जून 2021 को ली जाएगी। परीक्षा में राज्य शिक्षा बोर्ड एवं राष्ट्रीय बोर्ड परीक्षा में पढ़ने वाले दसवीं के छात्र शामिल होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल छात्र ही सेकेंड स्टेज की परीक्षा में शामिल होते हैं।
एनसीईआरटी ने अभी प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि नहीं जारी की है। राज्यों के एससीईआरटी की ओर से जल्द ही ऑनलाइन आवेदन जारी किया जायेगा। एनटीएसई में सरकारी स्कूल के साथ निजी स्कूल के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। हर राज्य का अलग-अलग कोटा निर्धारित है। छात्रवृत्ति के लिए चयनित छात्रों को 11वीं व 12वीं में सालाना 1250 रुपया प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाती है। वहीं स्नातक और पीजी में दो हजार रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। पीएचडी के लिए छात्रों को यूजीसी के नियमानुसार छात्रवृत्ति दी जाती है।
आरक्षण व्यवस्था
एनसीटीई में एससी के लिए 15 फीसदी, एसटी के लिए 7.5 फीसदी, ओबीसी के लिए 27 फीसदी, आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए 10 फीसदी एवं दिव्यांग को चार फीसदी आरक्षण है।
दो सौ अंकों की परीक्षा
स्टेज-एक और स्टेज-दो में दो-दो सौ अंकों की परीक्षा होती है। पेपर-एक में मेंटल एबिलिटी टेस्ट सौ अंकों का वहीं पेपर-दो स्कूलिस्टिक एप्टीट्यूट टेस्ट भी सौ अंकों का होता है। प्रश्न वस्तुनिष्ठ होते हैं।