फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नवरात्र में ही नहीं, साल भर हो कन्या पूजन’

Mon, 15 Jun 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री ने रविवार को कहा कि नवरात्र में हम नौ दिन कन्यापूजन करते हैं, लेकिन हमें इसे साल भर मनाना होगा। वर्तमान भौतिकवादी युग में सबसे बड़ी आवश्यकता हमारी जगत जननी बेटियों के संरक्षण और उनकी प्रतिभागों के विकास की है। इसके लिए समाजसेवी संगठनों और भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा।
विज्ञापन


 राष्ट्रीय महामंत्री रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में जयप्रकाश नारायण सेवा समिति की ओर से आयोजित ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के सहयोगी प्रतिभाओं के सम्मान समारोह-2015 में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थी। इस मौके पर भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने जय प्रकाश  नारायण सेवा समिति के प्रदेश भर में चलाए जा रहे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन से जोड़ने की रणनीति पर बल दिया। सांसद श्यामा चरण गुप्त ने भी इस अभियान के सहयोगियों से पूरे जनपद में महिला एवं बेटी संरक्षण अभियान चलाने के कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने बेटी बचाओ अभियान को प्रत्येक ब्लॉक एवं गांव स्तर पर सक्रिय बनाने को कहा। कार्यक्रम संयोजक शिवेंद्र मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बहुमुखी कार्यक्रम को जन-जन से जोड़ने की बात कही। इस दौरान मुख्य अतिथि और सांसदों ने कई बेटियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का संचालन नवीन पाठक ने किया। कार्यक्रम में स्नेहलता श्रीवास्तव, गीता शुक्ला, मयंक अग्रवाल को भट्टा मजदूरों  की बेटियों की साक्षरता शिविर चलाने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, अरविंद सिंह, पप्पू  सिंह, सुमन गोस्वामी, डा. रमा सिंह, पदुम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें