फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रतीक है नवरात्र : प्रवीण पटेल

विज्ञापन
हरिसेनगंज-मुकुट पूजन करते फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल
विज्ञापन
मऊआइमा के रामबाग में मुकुट पूजन के साथ ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ हुआ। फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने इस अवसर पर कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रतीक है।
विज्ञापन


बतादें कि मऊआइमा रामलीला कमेटी के तत्वावधान में वर्ष 1948 से रामलीला का आयोजन हो रहा है। सोमवार की रात सोने-चांदी एवं बहुमूल्य रत्नों से जड़े मुकुट व अस्त्र शस्त्र का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। यह मुकुट अस्त्र- शस्त्र प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी, मेघनाद, कुंभकर्ण, दशानन रावण और अहिरावण व अन्य पात्रों के लिए बनाए गए हैं। सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल ने कहा कि नवरात्र का पावन अवसर हमें धर्म, सत्य और मर्यादा के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्य, निमिष खत्री, धर्मेंद्र पासी, रोहित मौर्या, सचिन साहू, किशन सरोज,प्रधान तीरथ यादव, अंकेश पटेल, चेयरमैन शोएब अंसारी, मुन्नू मौर्या, प्रदीप केसरवानी,सभासद राहुल ठाकुर सहित सैकड़ों लोग रहे।
ड्रोन से चोरी अफवाह है, ध्यान न दें
क्षेत्र में इन दिनों गांव के ऊपर ड्रोन उड़ने की चर्चा को सांसद ने अफवाह करार दिया। सांसद फूलपुर ने रामलीला में आए लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। अभी तक पुलिस ने एक भी मामले की पुष्टि नहीं की है कि ड्रोन का इस्तेमाल कर चोरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें