फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri : कन्या पूजन और हवन के साथ नवरात्र का समापन, पंडालों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Wed, 01 Oct 2025 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कन्या पूजन के साथ शारदीय नवरात्रि का व्रत बुधवार को पूर्ण हो गया। घरों और मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया गया। देवी पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ रही। देवी के जयकारों के बीच दर्शन पूजन चलता रहा।
विज्ञापन
बाई का बाग स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित मां अंबे का दरबार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या पूजन और हवन के साथ शारदीय नवरात्रि का व्रत बुधवार को पूर्ण हो गया। घरों और मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया गया। देवी पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ रही। देवी के जयकारों के बीच दर्शन पूजन चलता रहा। आदिशक्ति पीठ ललिता देवी, कल्याणी देवी और श्री अलोपशंकरी मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही दर्शन पूजन का दौर चलता रहा। भक्तों ने नौ कन्याओं का पूजन किया। पैर में महावर लगाकर चुनरी ओढाई गई। इसके बाद आरती उतारकर मिष्ठान्न, खीर और पूड़ी का भोग लगाया गया।

विज्ञापन


शहर के तेलियरगंज, चौक, सिविल लाइंस, जानसेनगंज, मुट्ठीगंज, धूमनगंज, कटरा, रामबाग आदि इलाकों में स्थित देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ रही। महानवमी तिथि पर देवी की सिद्धिदात्री के स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। बृहस्पतिवार को दशहरे पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। महानवमी पर देर रात तक पंडालों में भीड़ रही और देवीगीत गूंजते रहे। पूरे शहर में मेले जैसा दृश्य देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें