ऐसे करें मां दुर्गा का आवाहन
वेदियों पर कलश में गंगा जल भरकर मां दुर्गा का आवाहन करना चाहिए। इसके बाद नारियल को लाल चुनरी में रखकर रक्षासूत्र से बांधना चाहिए। फिर, गौरी,गणेश और नवग्रह पूजन के बाद मां की व्रतियों को मां की स्तुति करनी चाहिए। शारदीय नवरात्र के अनुष्ठानों के लिए इस बार कोरोना काल में घर-घर में तैयारियां की गई हैं। कोरोना से मुक्ति के लिए घरों से लेकर देवी मंदिरों तक नवचंडी पाठ स्तोत्र नाम जप किएजाएंगे।