फोटो ---नवाबगंज 04 कौड़िहार में राहगीरों को शरबत पिलाते हुए विधायक गुरु प्रसाद मौर्य
- फोटो : संवाद
तल्ख धूप में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए रविवार को नवोदय फाउंडेशन की ओर से कौड़िहार बाजार में राहगीरों को शरबत पिलाया गया। माैके पर विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, ऋतु राज पांडेय, पुनीत त्रिपाठी, रवि शंकर शुक्ला, राजू पाल, कृष्ण चंद्र पांडेय, राम कैलाश सरोज और महेंद्र नाथ पांडेय आदि रहे। वहीं, फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज (प्रथम) में स्कूली बच्चों को स्टेशनरी (शिक्षण सामग्री) बांटी गई। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी कौड़िहार क्षमा शंकर पांडेय आदि रहे।