फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाया, रिपोर्ट दर्ज
प्रयागराज। सिविल लाइंस निवासी शांतनु बोस से सरकारी नौकरी के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एमजी मार्ग निवासी शांतनु का आरोप है कि कुछ महीनों पहले उसकी मुलाकात राजपुर निवासी विनय यादव से हुई। आरोप है कि सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसने अलग-अलग तिथियों में करीब पांच लाख रुपये ले लिए। यही नहीं, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उन्नाव औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र भेज दिया। वहां जाने पर पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। इसके बाद रुपये वापस मांगने गया तो आरोपी ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।