फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. जीएस तोमर को राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने आयुर्वेदाचार्य प्रो. डॉ. जीएस तोमर को फैलो ऑफ राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ (एफआरएवी) से सम्मानित किया है। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय हंडिया के पूर्व प्राचार्य डॉ. तोमर का उत्तर प्रदेश से इकलौता चयन किया गया। आयुष मंत्रालय की ओर से दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में उन्हें यह सम्मान केंद्रीय मंत्री आयुष श्रीपद येसो नाइक ने प्रदान किया। इस अवसर पर पद्मभूषण वैद्य देवेंद्र त्रिगुण, आयुष मंत्रालय के सलाहकार डॉ. मनोज नेसरी, प्रमोद कुमार पाठक, जयंत देवपुजारी, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव समेत अन्य विशिष्ट जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें