सुलेम सराय व्यापार मंडल ने नरेंद्र खेड़ा मांटू को अपना अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया है। यह निर्णय बृहस्पतिवार को नाम वापसी के दिन किसी अन्य नामांकन के अभाव में लिया गया। व्यापार मंडल की समिति ने पहले मतदान से चुनाव कराने का फैसला किया था।

विज्ञापन
अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए चार अगस्त को व्यापारियों ने नामांकन दाखिल किए थे। लेकिन अध्यक्ष पद पर केवल नरेंद्र खेड़ा मांटू ने ही पर्चा भरा था। चुनाव अधिकारी राजकुमार केसरवानी, दिनेश केसरवानी, प्रदीप केसरवानी और धर्मचंद जायसवाल ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। महामंत्री पद पर वीरेंद्र केसरवानी और कोषाध्यक्ष पद पर निरंकार साहू भी निर्विरोध चुने गए।
इस अवसर पर प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष राणा चावला और शहर पश्चिम व्यापारी महासंघ के महामंत्री धनंजय सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अतुल केसरवानी, पीयूष जयसवाल, गुलशन अरोरा, मुकेश साहू, अंकुर रस्तोगी, राकेश केसरवानी, अक्षय सिंह बिहारी, सुनील केसरवानी, अजय गुप्ता, सुनील कक्कू आदि ने भी बधाई दी है।