इलाहाबाद जिला न्यायालय में बुधवार को महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या कांड में अभियोजन पक्ष की आरे से अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी का बयान दर्ज किया गया। कोर्ट में अब इस मामले में 19 मार्च को सुनवाई होगी। उस दिन भी अध्यक्ष रविंद्र पुरी का बयान दर्ज किया जाएगा।
इसके पहले की सुनवाई में न्यायालय ने सीबीआई के डिप्टी कमिश्नर एसके नेगी को तलब किया था। साथ ही आत्महत्याकांड से जुड़े वीडियो और ऑडियो क्लिप भी प्रस्तुत करने को कहा था। बुधवार को डिप्टी कमिश्नर ने उपस्थित होकर घटना से जुड़े ऑडियो, वीडियो क्लिप को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी का बयान दर्ज किया गया। जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। संवाद