फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेटे हनुमान मंदिर परिसर को बचाने के लिए रक्षा मंत्री से मिले नरेंद्र गिरी

विज्ञापन
Narendra Giri meets Defense Minister to save the late Hanuman temple complex - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
लेटे हनुमान मंदिर परिसर को बचाने के लिए रक्षामंत्री से मिले अखाड़ा परिषद अध्यक्ष
विज्ञापन

दिल्ली में मुलाकात, रक्षा मंत्री ने मंदिर को क्षति न होने देने का दिलाया भरोसा
प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री को बड़े हनुमान मंदिर परिसर को तोड़े जाने संबंधी नोटिस की जानकारी दी। साथ ही मंदिर परिसर को बचाने का आग्रह किया। महंत के अनुसार रक्षामंत्री ने मंदिर को किसी तरह की क्षति न होने देने का भरोसा दिलाया है।
महंत नरेंद्र गिरि ने रक्षा मंत्री को बताया कि बेनी बांध पर स्थित बड़े हनुमान मंदिर को तोड़े जाने का नोटिस दिया जा रहा है। साथ ही अतिक्रमण के नाम पर तीर्थपुरोहितों के तख्त उखाड़े जाने के बारे में भी अवगत कराया। देर रात महंत नरेंद्र गिरि ने रक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान हुई चर्चा को साझा किया। महंत ने बताया कि रक्षामंत्री ने आश्वासन दिया कि तीर्थ पुरोहितों का सम्मान किया जाएगा और उनको जगह भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि रक्षा मंत्री से उन्होंने बांध पर स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर (लेटे हनुमान जी) के आसपास की जमीन रक्षा मंत्रालय से लीज पर दिलाने का भी आग्रह किया। इस पर रक्षा मंत्री ने अधिकारियों से आसपास की जमीन को लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। साथ ही रक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि कि लेटे हनुमान के पास हुए निर्माण कार्य को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें