फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदी के बेटे का मेदांता में ऑपरेशन

Thu, 14 Mar 2019 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
nand gopal gupta nandi
विज्ञापन

 स्टांप, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के ज्येष्ठ पुत्र अभिषेक का मेदांता में सफल ऑपरेशन किया गया। नंदी दंपति बुधवार तक वहीं रहे। शाम को मंत्री तो लौटे लेकिन महापौर बेटे की देखभाल करने के लिए अस्पताल में ही हैं।जानकारी के मुताबिक नंदी के पुत्र अभिषेक को पेट में दिक्कत हुई।

विज्ञापन


जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी। मेदांता अस्पताल में ऑपरेशन की तिथि निश्चित होने पर नंदी दंपति सात मार्च को हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट से अभिषेक को एंबुलेंस के जरिए मेंदाता ले जाया गया। महापौर के मुताबिक पेट में सिस्ट के कारण अभिषेक को दिक्कत हो रही थी। ऑपरेशन सफल रहा, अब अभिषेक को राहत है। महापौर अभिलाषा 16 मार्च को प्रयागराज आएंगी। वहीं राजनीतिक गलियारों में महापौर अभिलाषा का दिल्ली जाना लोकसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा था। जितने मुंह उतनी बातें, कुछ लोगों को छोड़कर लोगों वास्तविकता की जानकारी ही नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें