फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदी के विवादित बोल पर गरमाई सियासत

Tue, 06 Mar 2018 01:15 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
विज्ञापन
nand gopal gupta nandi
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में रविवार को स्टांप मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के विवादित बोल पर सियासत गरमा गई है। बसपाइयों ने मंत्री के भाषण को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया। बसपा के जोन इंचार्ज ने सोमवार को धूमनगंज थाने में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है। वहीं समाजवादी छात्र सभा ने इसे अशोभनीय कृत्य बताते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही बसपाइयों में मंत्री नंदी के भाषण के बारे में चर्चा रही। नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में बैठक कर पार्टी अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में रोष जताया। बसपा के जोन इलाहाबाद, वाराणसी के कोआर्डिनेटर अशोक गौतम अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ धूमनगंज थाने पहुंचे। वहां अशोक गौतम ने इंस्पेक्टर धूमनगंज केपी सिंह को मंत्री नंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी। जिसमें नंदी के उस भाषण का जिक्र है जिसमें उन्होंने बसपा सुप्रीमो को सुर्पणखा कहा था।  

धूमनगंज थाने में इस्पेक्टर केपी सिंह ने बसपाइयों से कहा कि इस मामले कौन सी धारा लगेगी इसप पर माहौल गरम हो गया। बसपाइयों की इंस्पेक्टर से तीखी बहस भी हुई। तमाम प्रयास के बाद भी देर रात तक मंत्री नंदी के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखा गया। बसपा के जोनल इंचार्ज अशोक गौतम ने चेताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज न किया गया तो मंगलवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से मिलकर विरोध जताया जाएगा। उधर  समाजवादी छात्रसभा ने सोमवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष अवनीश यादव और पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा ने कहा कि सपा और बसपा नेताओं के प्रति नंदी ने जिस तरह से असंसदीय भाषा का प्रयोग किया, वह निंदनीय है।
विज्ञापन


अगर नंदी माफी मांगते हुए अपना बयान वापस नहीं लेते हैं तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। पुतला फूंकने वालों में अभिषेक यादव, अखिलेश गुप्ता गुड्डू, राघवेंद्र यादव, हितेंद्र यादव, अंकुश यादव, अविनाश विद्यार्थी, राहुल पटेल, अभिषेक, अवनीश प्रजापति, रामजी विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ योगी की सभा में नंदी के भाषण का विवादित वीडियो
सीएम योगी की सभा में प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का विवादित भाषण सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। टीवी चैनलों और अन्य माध्यमों पर नंदी के भाषण का वीडियो दिनभर चलता रहा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को रावण और मायावती को सूपर्णखा बताने वाले मंत्री नंदी भी चर्चा में रहे। लोग इस वीडियो को लाइक करने के साथ शेयर भी कर रहे हैं
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें