फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नंदी ने 1.37 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Sun, 02 Aug 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विकास कार्यों का उद्घाटन करते औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी व पूर्व महापौर अभिलाषा
विज्ञापन
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार को पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ करीब 1.37 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

विकास कार्यों के तहत छीतपुर दलित बस्ती की आंतरिक गलियों के निर्माण के साथ ही नैनी और मुट्ठीगंज क्षेत्र में इंटरलॉकिंग, सड़क एवं नाली निर्माण कार्य कराए गए हैं। बरसात के दौरान जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बनी रहती थी, वहां सड़क और गलियों की मरम्मत कराई गई।
मंत्री ने छीतपुर दलित बस्ती में 34.27 लाख रुपये की लागत से आंतरिक गलियों के निर्माण, नैनी के बिनोवा नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में 15.74 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग, नैनी बाजार में राजेश तिवारी के हाता में 14.74 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इसके अलावा कटघर स्थित भोलेगिरि मंदिर के पास एक गली का 17.06 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क एवं नाली का उद्घाटन किया गया। मुट्ठीगंज आर्य नगर में भानु जायसवाल की दुकान से पूर्व मंत्री स्व. सालिकराम जायसवाल के मकान, नन्हे अग्रहरि के मकान होते हुए शत्रुधन जायसवाल के मकान तक 37.20 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग एवं सड़क निर्माण कार्य कराया गया।
नंदी ने कहा कि बेहतर आवागमन, स्वच्छ एवं सुगम परिवेश तथा क्षेत्रवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, पार्षद आकाश सोनकर, सुभाष बाजपेयी, पवन दुबे, गौतम घोष, नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा, दिलीप केसरवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें